‘बलूचिस्तान पर PM नरेंद्र मोदी के बयान से डर गया पाकिस्तान, तेज किए आर्मी ऑपरेशंस’

0
बलूचिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत की ओर से ब्लूचिस्तान का मुद्दा उठाए जाने को लेकर यूनाइटेड नेशंस ह्यूमन राइट्स कमीशन (UNHRC) में बलूच के प्रतिनिधि मेहरान मारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। मारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बलूचिस्तान का मुद्दा उठाए जाने के बाद से पाकिस्तान सरकार और सेना बौखला गई है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाने के बाद से पाकिस्तान डरा हुआ है। हाल के दिनों में पाकिस्तान सेना ने बलोच के कुछ इलाकों में आर्मी ऑपरेशन भी तेज कर दिए हैं।

इसे भी पढ़िए :  15 अगस्त को ही हो जाता उरी हमला, सेना ने कर दिया था नाकाम

मारी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 15 अगस्त के मौके पर उठाए गए इस मुद्दे को लेकर मैं और बलोच के लोग बहुत भारत के बहुत शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर और भारत ने दो दिन पहले यूएन में जिस तरह से इस मुद्दे को उठाया, उससे हम बहुत आशांवित हैं। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के मुद्दे को इस तरह से उठाने पर बलूच के लोगों को लगता है कि भारत इस समस्या को लेकर गंभीर है। हाल ही भारत ने UNHRC की बैठक में पाकिस्तान की ओर से बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में किए जा रहे अत्याचार के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया था।

इसे भी पढ़िए :  ISIS आतंकियों ने दी आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse