ISIS आतंकियों ने दी आगरा के ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

0
ताजमहल

आतंकी संगठन आइएस मोहब्बत का पैगाम देने वाले आगरे के ताजमहल को हमला करने की साजिश रच रहा है। इस आतंकी संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ ने खुद एक ग्राफिक्स के जरिये इस बात की तस्दीक की है कि ताजमहल आईएस के निशाने पर है।  आईएस की गतिविधियों पर नजर रखने वाले खुफिया समूह के मुताबिक इस ग्राफिक्स को 14 मार्च को अहवाल उम्मात मीडिया सेंटर से टेलिग्राम पर भेजा गया है।

इस ग्राफिक्स में एक नकाबपोश हथियारबंद व्यक्ति को दिखाया गया है, जो ताजमहल की तरफ मुंह करके खड़ा है। इसी ग्राफिक्स के ऊपर लिखा है कि न्यू टारगेट यानी अगला लक्ष्य। उसी के ठीक नीचे अरबी भाषा में लिखा है कि आगरा इश्तीशादी यानी आगरा शहीद साधक यानी ताजमहल के भीतर आत्मघाती हमला करने की साजिश रची जा रही है। आतंकी संगठनों को ऑनलाइन मॉनिटर करने वाले अमेरिकी साइट इंटेलिजेंस ग्रुप ने अपनी वेबसाइट पर ताज महल को टारगेट किये जाने संबंधी फोटो बुधवार को पब्लिश की है।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप न्यूज़ चैनल नहीं देखते तो जरूर देखिए ये 10 मिनट का बुलेटिन और रखिए खुद को अपडेट। देखिए -GOOD MORNING COBRAPOST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्यार की निशानी माने जाने वाले खूबसूरत ताज महल पर आतंकी हमले की खबर से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दरअसल आतंकी संगठनों को ऑनलाइन मॉनीटर करने वाले अमेरिका के साइट इंटेलीजेंस ग्रुप ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर यह फोटो लगाई है।

वहीं इससे पहले बीते शनिवार को आईएस से जुड़े एक चैनल ने लखनऊ में यूपी एटीएस के साथ एनकाउंटर में मारे गए आतंकी सैफुल्ला को भारत में ‘खलीफा का सिपाही’ बताया था। मारा गया आतंकी सैफुल्ला आईएस के ‘खुरासान मॉड्यूल’ का सदस्य था।

इसे भी पढ़िए :  गाजीपुर में गरजे मोदी, कहा- बेईमानों पर होगा करारा वार

यूपी एटीएस की एक टीम को मध्य प्रदेश में रेल ब्लास्ट की घटना के संबंध में पकड़े गए 3 संदिग्धों से पूछताछ के लिए भोपाल भेजा गया है। खुफिया एजेंसियां इस केस की जांच कर ही रही थी कि अब आईएस से जुड़े मीडिया सेंटर ने ताज महल को टारगेट बनाए जाने संबंधी मैसेज पोस्ट कर दिए।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अब तक करीब 75 भारतीय आतंकी संगठन आईएस में शामिल हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर युवक महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक के रहने वाले हैं, जबकि अन्य युवक विदेश में रहने वाले भारतीय हैं। बताते चलें कि पिछले साल नवंबर में अमेरिकी विदेश विभाग ने भी भारत को आईएस के संभावित हमले को लेकर आगाह किया था।

आगरा में बढ़ाई गई सुरक्षा

शनिवार से ताज महोत्सव शुरू हो रहा है, जिसमें काफी भीड़ होती है। ऐसे में, ताज महल की सिक्युरिटी बड़ी चुनौती बन गई है। आगरा एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि ताज महल के आसपास बम डिस्पोजल स्क्वॉड रोजाना सुबह-शाम चेकिंग करता है। इसे बढ़ाकर तीन बार किया जाएगा। सिक्युरिटी के लिए एक कंपनी पीएसी भी लगा दी गई है। ताज महल की सिक्युरिटी में लगी टीम को अलर्ट कर दिया गया है। ताजगंज में पुलिस मूवमेंट बढ़ा दिया गया है। होटलों में चेकिंग की जा रही है। 4 वॉचिंग टावर्स से हर वक्त ताज की निगरानी की जा रही है। नाइट विजन कैमरों से लैस 12 जवान आस-पास के इलाकों की चौकसी कर रहे हैं। हर फ्लाइट को तुरंत अलर्ट देने का ऑर्डर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम ने यमुना के बाढ़ वाले क्षेत्र को ‘पूरी तरह से बर्बाद किया’: समिति