‘राहुल गांधी जल्द संभालेंगे कांग्रेस की कमान’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार(17 सितंबर) को कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान संभाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैसे यह केवल ‘‘थोड़े समय की बात’’ है।

राजस्थान के कांग्रेस प्रमुख पायलट ने कहा कि राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाने से पार्टी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव का बजा बिगुल : ओपनियन पोल ने उड़ाई पार्टियों की नींद ! क्या कहती है यूपी की जनता और कौन होगा अगला सीएम ? देखिए-विशेष चर्चा 'पोल में झोल' COBRAPOST DEPTH

पायलट ने ‘इंडिया टुडे माइंड राक्स समिट’ में कहा कि ‘जहां तक नेतृत्व की बात है, प्रधानमंत्री बनने में बहुत उर्जा लगती है। राहुल गांधी तीन चार साल पहले निर्विरोध रूप से उपाध्यक्ष चुने गये थे।’

इसे भी पढ़िए :  चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, नोबेल जीतकर लाओ और घर ले जाओ 100 करोड़

उन्होंने कहा कि ‘‘मुझे लगता है कि उनका कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना थोड़े समय की बात रह गई है। मुझे विश्वास है कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष चुना जाना चाहिए ताकि हम नई टीम बनाकर आगे बढ़ सकें।

इसे भी पढ़िए :  तृप्ति देसाई ने हाजी अली दरगाह में चढ़ाई चादर, ट्रस्ट से SC नहीं जाने का किया आग्रह

उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर नेता चुनने का फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाना चाहिए।