उरी हमला: शाहरुख समेत बॉलीवुड के तमाम हस्तियों ने की निंदा

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, अभिनेता रितेश देशमुख, फिल्मकार मधुर भंडारकर समेत अन्य ने उरी में आतंकवादी हमले की निंदा की है और आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

हथियारों से लैस आतंकवादियों ने रविवार(18 सितंबर) तड़के उत्तरी कश्मीर के उरी शहर में सेना के एक मुख्यालय बटालियन पर धावा बोल दिया। इसमें 17 जवान शहीद हो गए और 19 अन्य कर्मी घायल हो गए। मुठभेड़ में चार आतंकवादी भी मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  प्लेन हाईजैक कर हमला कर सकते हैं आतंकी, NSG तैयार

फिल्मी हस्तियों ने ट्वीट कर हमले पर दु:ख जताया

शाहरुख खान: उरी में कायरतापूर्ण हमले के बारे में सुनकर दुखी हूं। हमारे शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति प्रार्थना और आतंकवादियों को जल्द सो जल्द सजा दी जानी चाहिए।

शेखर कपूर: स्वर्ग जल रहा है। कश्मीर में शोक। उरी का खूबसूरत शहर। उड़ी हमला।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमला: विश्व समुदाय ने भारत के साथ दिखाई एकजुटता

मधुर भंडारकर: उरी पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर दुखी हूं। बहादुर शहीद और उनके परिवारों के प्रति संवेदना।

रितेश देशमुख: उरी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपने जिंदगी कुर्बान कर दी।

अभिनेत्री अमीषा: उरी पर कायरतापूर्ण हमला, सबके लिए प्रार्थना, एक और घृणित हमला, इतने सारे निर्दोष लोग बिना किसी गलती के भुगतते हैं।’

रणदीप हुड्डा: राज्य पर हुआ हमला दुखद है। जब तक वहां हिंसा है तब तक शांति नहीं हो सकती।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में छाया ‘चक दे इंडिया’

अदनान सामी: उरी हमले से अत्यधिक दुखी हूं। शहीदों के प्रियजनों के लिए प्रार्थना।

नेहा शर्मा: उरी में हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में सुनकर दुखी हूं। शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना।

वत्सल सेठ: उरी हमले में शहीदों के लिए प्रार्थना, जो देश के लिए लड़े। उनके परिवारों को सांत्वना।