न्यूजर्सी आतंकी हमला : भारतीय सिख ने पकड़वाया आतंकी को

0
न्यूजर्सी
आरोपी अहमद खान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

न्यूयार्क एवं न्यूजर्सी में सप्ताहांत में हुए बम विस्फोट के मामले में वांछित 28 वर्षीय अफगान-अमेरिकी को पकड़ने में मदद करने के कारण अमेरिका में बार चलाने वाला एक सिख लोगों का नायक बन गया है। लिंडन में एक बार के मालिक हरिंदर बैंस को अहमद खान राहामी कल अपने बार के दरवाजे पर सोता हुआ दिखा। बैंस ने बताया कि वह अपने लैपटॉप पर टीवी पर समाचार देख रहे थे। बैंस को पहले लगा कि कोई शराबी व्यक्ति दरवाजे पर आराम कर रहा है लेकिन बाद में उन्होंने अहमद खान को पहचान लिया और पुलिस को बुलाया।

इसे भी पढ़िए :  ओलंपिक मेडल जीतने के लिए चीन में इस दर्द से गुजरते हैं बच्चे...

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल एक आम नागरिक हूं। मैंने वही किया जो हर नागरिक को करना चाहिए। असली नायक पुलिसकर्मी हैं, असली नायक कानून प्रवर्तन है।’’ अधिकारी जब अहमद खान को पकड़ने आए तो उसने बंदूक निकाल ली और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली एक अधिकारी के सीने में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। इसी दौरान अहमद खान ने पुलिस की एक कार पर गोलियां चलाईं जिसके कारण एक गोली एक अन्य अधिकारी के चेहरे को छूकर निकल गई।
अगले पेज पर पढ़िए- कैसे पकड़ा गया आतंकी

इसे भी पढ़िए :  दुनिया के सबसे बड़े वॉटर स्लाइड में अमेरिकी सांसद के बेटे की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse