युद्ध की आहट! राजस्थान बॉर्डर पर बढ़ी पाकिस्तान की हलचल, हाई अलर्ट पर BSF

0
सेना
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

उरी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में सेना सख्ती बरत रही है। आतंकियों के लिए कश्मीर के रास्ते घुसना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी आतंकी राजस्थान और गुजरात बॉर्डर से भारत में घुस सकते हैं। पंजाब और राजस्थान से सटे इलाके में सीमा पार हलचल को देखते हुए खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर हाई अलर्ट कर दिया है। राजस्थान में बॉर्डर के आसपास के गांवों में लोगों को शिविर लगाकर जानकारी दी जा रही है कि पाकिस्तान से आने वाले फोन पर कोई भी सूचना साझा न की जाए।

इसे भी पढ़िए :  LOC के निकट अस्पतालो में डाक्टरो और नर्सो की छुट्टिया रद्द

राजस्थान बॉर्डर से घुसपैठ की आशंका

बीएसएफ के राजस्थान फ्रंटीयर के महानिरीक्षक बीआर मेघवाल ने कहा है कि राजस्थान और गुजरात से लगती पाकिस्तान की अंतरष्ट्रीय सीमाओं से भारतीय सीमा में आतंकवादियों के घुसपैठ करने की संभावनाओं में भारी बढ़ोतरी हो रही हैं। पंजाब, जम्मू कश्मीर सीमा पर सख्ती होने के कारण आतंकी राजस्थान सीमा से लगतार घुसने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में इस तरह की कोशिशों में काफी तेजी आई हैं। उधर राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर से लगती सीमा के सामने पाकिस्तान की मूवमेंट में काफी बढ़ोतरी देखी गई है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए भारत में कहां पकड़ा गया है एक ट्रक विस्फोटक

मेघवाल ने कहा कि सीमा पार हो रहे स्ट्रैंथन को देखते हुए हमने बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। ये सब बातें बुधवार को मेघवाल ने कमांडर कॉन्फ्रेंस के खत्म होने के बाद कही। इस कॉन्फ्रेंस में डीआईजी रवि गांधी, सेक्टर नॉर्थ के डीआईजी अमित लोढ़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  अनंतनाग: पुलिस पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

अगले पेज पर पढ़िए पाकिस्तान की तरफ ब़ॉर्डर पर क्यों है हलचल?

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse