युद्ध की आहट! राजस्थान बॉर्डर पर बढ़ी पाकिस्तान की हलचल, हाई अलर्ट पर BSF

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

गंगानगर और जैसलमेर बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ बड़ी हलचल

बीएससफ के महानिरीक्षक ने बताया कि उरी आतंकी हमले के बाद सीमा पार अप्रत्याशित रूप से हलचल बढ़ी हैं। खासकर गंगानगर और जैसलमेर के सामने पाकिस्तान की हलचल काफी बढ़ गई है। मेघवाल ने कहा कि आज (बुधवार) खत्म हुई कमांडर कॉन्फ्रेंस में मैंने सभी को अलर्ट करते हुए कहा कि कभी भी कुछ भी हो सकता हैं और पूरी पश्चिमी सीमा पर अलर्ट है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी परिस्थिति के मुकाबले के लिए तैयर हैं। हम भविष्य के लिए भी तैयार हैं। इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि राजस्थान सीमा पर कुछ नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, रद्द हुआ सार्क सम्मेलन

पाकिस्तान से आने वाली फोल कॉल्स रडार पर

उधर बाड़मेर-जैसलमेर जिलों में पुलिस-प्रशासन सीमावर्ती गांवों में लोगों को पाकिस्तान की नापाक हरकतों से सावधान करने के लिए शिविर लगाकर जानकारी दी जा रही है। सरकारी शिविरों में ये जानकारी दी जा रही है कि सरहद पार से आने वाले नापाक फोन पर किसी भी तरीके की सूचना आप साझा न करें। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों समेत आम लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: आर्मी लेफ्टिनेंट का गोलियों से छलनी शव मिला, अपहरण के बाद हुई हत्या
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse