मर्यादा भूले रहमान मलिक, पीएम मोदी को दी दिमाग की सर्जरी की नसीहत

0
पीएम मोदी

उरी हमले के बाद पीएम मोदी के आक्रमक तेवर को देखकर पाकिस्तानी गृह मंत्री भारत के खिलाफ आक्रामकता के मामले में पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री अब्दुल रहमान मलिक ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट कर अमर्यादित हमला बोला है।

रहमान मलिक ने ट्वीट करके कहा कि मोदी पाकिस्तान के भीतर सैन्य ऑपरेशन की धमकी दे रहे हैं। सच तो यह है कि मोदी को अपने संक्रमित मस्तिष्क की सर्जरी कराने की जरूरत है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद बैंकों की तानाशाही देखिए - कहीं फार्म की चल रही कालाबाजारी तो कहीं आईडी को फेक बताकर बैंक ग्राहकों से कर रहे मनमानी, कोबरापोस्ट की खास पड़ताल IN-DEPTH LIVE

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा कि भारत के लोगों के लिए यह बिल्कुल सही समय है कि वे अपना और इस इलाके को होने वाले भयावह नुकसान से पहले मोदी की मेडिकल जांच करा लें। पाकिस्तान और भारत के लोग शांति चाहते हैं लेकिन पाक विरोधी सिन्ड्रोम के कारण पीएम मोदी आत्मघाती हो रहे हैं। भारत के लोगों में मोदी की नीतियों के खिलाफ विरोध बढ़ने लगा है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी, कहा....

रहमान के इस ट्वीट पर किसी लोकेंद्र मलिक ने जवाब दिया। रहमान मलिक हम लोग पाकिस्तान को माकूल सबक सिखाने में ज्यादा वक्त नहीं लगाएंगे जनाब। इसके जवाब में फिर रहमान मलिक ने कहा कि लोकेंद्र मलिक के बयान से इंडियन माइंडसेट की एक झलक मिलती है। लेकिन पाकिस्तान के दिमाग में वह क्षमता है कि मोदी ने पाकिस्तान के साथ कोई दुस्साहस किया है तो उसे लकवाग्रसत बना दे।

इसे भी पढ़िए :  आजम का मोदी पर वार, '80 करोड़ के कपड़े पहनने वाले बताते हैं खुद को फकीर'