रद्द होगा सिंधु समझौता? उमा भारती ने सिंधु समझौते पर अधिकारियों संग की बैठक

0
सिंधु समझौते
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उरी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान पर कूटनीतिक और रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इसमे सिंधु समझौते के सहारे पाकिस्तान पर ज्यादा दबाव बनाया जा सकता है। भारत अब इस संबंध में निर्णायक कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
uma
जिसके चलते आज केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंधु नदी के समझौते को रद्द करने संबंधी उपायों पर चर्चा की। बैठक में जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल रहे।

इसे भी पढ़िए :  CBSE खत्म करेगा पुनर्मूल्यांकन की सुविधा, अगले साल से होंगे ये बड़े बदलाव

इन्हीं में से एक है 60 साल पहले हुए सिंधु समझौते पर पुर्नविचार करना। जिसे दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता माना जाता है। भारत अब इस समझौते को रद्द कर पाकिस्तान की आर्थिक कमर तोड़ना चाहता है। इसके लिए केंद्र सरकार अलग अलग प्रावधानों पर विचार कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  जियो की तरह अब एयरटेल का फ्री प्लान - पढ़कर खुश हो जाएंगे आप

एक दिन पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने भी इस बात के संकेत दिए थे। कि भारत जल्द इस संधि की समीक्षा करेगा। इसी कड़ी में आज केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने नई दिल्ली में अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंधु नदी के नियमो और प्रावधानों पर विचार किया।

इसे भी पढ़िए :  GOOD MORNING COBRAPOST में आज देखिये नोटों पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी रिपोर्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse