कानपुर टेस्ट में भारत की पकड़ मज़बूत, न्यूजीलैंड को 341 रनों की जरूरत

0
न्यूजीलैंड

कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन तक टीम इंडिया ने मेहमान टीम न्यूजीलैंड को पछाड़कर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है।

जीत के लिए 434 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 37 ओवर में 4 विकेट गवांकर 93 रन बना लिए हैं। ल्यूक रोंची 38 और मिशेल सैंटनर 08 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर बने हुए है। अभी भी जीत के लिए 341 रनों की जरुरत है।

इसे भी पढ़िए :  कोलकाता टेस्ट: पहले दिन टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर बनाए 239 रन

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम को रविचंद्रन अश्विन ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर मार्टिन गुप्टिल (5 गेंद में 00 रन) को मुरली विजय के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसे भी पढ़िए :  नाडा की पैनल की रिपोर्ट आने के बाद ही कदम उठाएंगे : खेल मंत्री

इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज टाम लाथम (15 गेंद में 2 रन) भी चलते बने। वे अश्विन की गेंद पर एल बी डबल्यू करार दिए गए। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर न्यूजीलैंड को अश्विन ने तीसरा झटका दिया जब उनकी गेंद केन विलियमसन (59 गेंद में 25 रन) की पैर से जा टकराई और वे एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद रोस टेलर भी 17 रन (36 गेंद में) के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।

इसे भी पढ़िए :  मैच फिक्सिंग मामले में फंसे श्रीलंका के ‘चमारा सिल्वा’, दो साल का बैन