अफगानिस्तान में मारा गया पाकिस्तानी तालिबान का टॉप कमांडर

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पूर्वी अफगानिस्तान में एक अभियान में पाकिस्तान तालिबान का एक शीर्ष कमांडर और कम से कम दस और आतंकवादी मारे गए। आतंकी संगठन के एक ताकतवर धड़े के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने आतंकी हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी पर लगाई रोक

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से मई 2014 में अलग हुए सजना ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि टीटीपी का पूर्व प्रवक्ता आजम खान तारिक कथित रूप से पक्तिका प्रांत में अफगान एवं नाटो बलों के हवाई हमले में मारा गया।

इसे भी पढ़िए :  चीन का अंतरिक्ष में एक और बड़ा कदम, दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला में किया प्रवेश

प्रवक्ता के अनुसार तारिक का बेटा और नौ दूसरे आतंकवादी भी अभियान में मारे गए। तारिक उर्फ रईस खान के सिर पर दो करोड़ रुपए का इनाम था।

इसे भी पढ़िए :  लड़कों संग नाचने पर पांच लड़कियों की बेरहमी से हत्या, पहले उबलता पानी और कोयले फेंके, फ़िर जिंदा दफ़ना दिया