अफगानिस्तान: अमेरिकी हवाई हमले में 18 लोगों की मौत  

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में इस्लामिक स्टेट(आईएस) के चरमपंथियों के खिलाफ अमेरिका की ओर से किए गए हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए, जिनमें कुछ नागरिक भी शामिल हैं।

यह हमला नांगरहार प्रांत के आचिन जिले में हुआ। पाकिस्तान की सीमा से लगा यह इलाका आईएस के चरमपंथियों का गढ़ बन गया है। हमला उस स्थान पर हुआ जहां लोग एक कबायली नेता के स्वागत के लिए एकत्र हुए थे जो हज करके लौटे थे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी बनी गले की फांस: बेहाल जनता, बैंकों का बुरा हाल, सरकार ने बुलाई RBI अधिकारियों की बैठक

जिले के पुलिस प्रमुख मोहम्मद अली ने बताया कि ‘‘हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई। 15 चरमपंथी मारे गए हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  JNU मामला: कन्हैया सहित 20 छात्रों को कारण बताओं नोटिस जारी

दूसरी तरफ, नांगरहार के एक सांसद एसमतुल्ला शिनवारी ने कहा कि हमले में एक स्थानीय नेता के 13 रिश्तेदार तथा आईएस के छह चरमपंथी मारे गए हैं। अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने आचिन में आतंकवाद विरोधी हवाई हमला किया है।

इसे भी पढ़िए :  कैब ड्राइवर के खाते में आए 7 करोड़ रुपये, फिर हुआ ट्रांसफर का खेल, आयकर अधिकारी भी हैरान