‘हैलो, मैं ISI एजेंट बोल रहा हूं…’ पाकिस्तानी शख्स की इन बातों ने मचा दिया दिल्ली हवाईअड्डे पर हड़कंप

0
isi

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पाकिस्तानी नागरिकता वाले एक शख्स ने कहा कि मैं ISI का एजेंट हूं। अब जासूसी नहीं करनी और भारत में रहना चाहता हूं।’ इस शख्स का इतना कहना था कि एयरपोर्ट अधिकारियों को सांप सूंघ गया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने दी पीएम को धमकी, कहा- बलूचिस्तान पर बात कर मोदी ने पार की ‘लक्ष्मण रेखा’

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ मुहम्मद अहमद शेक मुहम्मद रफीक नाम का शख्स एयर इंडिया की फ्लाइट से शुक्रवार को दिल्ली पहुंचा। उसे यहां से काठमांडू जाना था। लेकिन वो अपनी उड़ान छोड़कर हेल्प डेस्क पर पहुंचा और मौजूद महिला अधिकारी से कहा कि वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के बारे में कुछ जानकारियां साझा करना चाहता है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को सूंघा सांप! PoK में उठी आजादी की आवाज़, ISI और पाक आर्मी के खिलाफ प्रदर्शन

उसके बयान पर महिला ने तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया जिन्होंने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को इस बारे में जानकारी दी।

38 वर्षीय रफीक ने अधिकारियों की ओर से की गई पूछताछ के दौरान उसने कहा कि वो आईएसआईए एजेंट है लेकिन अब वो भारत में रहना चाहता है। मिली जानकारी के अनुसार रफीक को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है जहां उससे अन्य खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। साथ ही शख्स के दावे की पुष्टि भी कराई जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी 'मोदी के लिए वास्तविकता की परख है': राहुल