सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यूपी में हाई अलर्ट

0
अलर्ट

LOC पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है जिसके बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी को अलर्ट कर दिया गया है। सभी स‌ंदिग्धों पर नजर रखी जा रही है साथ ही महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सेना की छावनियों पर विशेष चौकसी है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल आजकल भाषण नहीं देते, बल्कि बिलखते हैं: रविशंकर प्रसाद

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में 18 सितंबर को हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब ‌द‌िया है। भारतीय डीजीएमओ रणबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारतीय सेना ने बीते दिन सीमा पार आतंकी शिविरों पर हमला किया और कई आतंकी मार गिराए।

इसे भी पढ़िए :  492 परमाणु बम बना सकता है भारत- पाकिस्तान

सेना ने बताया क‌ि हमने सर्जिकल ऑपरेशन कर आतंकियों के नापाक मंसूबों को खत्म कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान हमने कई आतंकी मार गिराए।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस ने राहुल गांधी से मांगी सफाई, पूछा यह सवाल...