सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यूपी में हाई अलर्ट

0
अलर्ट

LOC पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है जिसके बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी को अलर्ट कर दिया गया है। सभी स‌ंदिग्धों पर नजर रखी जा रही है साथ ही महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सेना की छावनियों पर विशेष चौकसी है।

इसे भी पढ़िए :  UP में योगीराज पर अखिलेश की चुटकी, '2022 में बनूंगा मुख्यमंत्री, CM आवास गंगाजल से धुलवाऊंगा'

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में 18 सितंबर को हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब ‌द‌िया है। भारतीय डीजीएमओ रणबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारतीय सेना ने बीते दिन सीमा पार आतंकी शिविरों पर हमला किया और कई आतंकी मार गिराए।

इसे भी पढ़िए :  पाक ने कबूला, उसकी हिरासत में है भारतीय जवान चंदू बाबूलाल, जल्द हो सकती है घर वापसी

सेना ने बताया क‌ि हमने सर्जिकल ऑपरेशन कर आतंकियों के नापाक मंसूबों को खत्म कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान हमने कई आतंकी मार गिराए।

इसे भी पढ़िए :  पठानकोट हमला: एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट, मसूद अजहर और उसके भाई को बताया दोषी