आय से अधिक संपत्ति मामले में मायावती के पूर्व मंत्री पर गिरी गाज, पहुंचे सलाखों के पीछे

0
मंत्री

काले धन और नोटबंदी पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर बोलने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती के एक पूर्व मंत्री जालसाजी और फर्जीवाड़े के आरोप में जेल पहुंच गए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बसपा की सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके राकेश धर त्रिपाठी की। राकेश धर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल भेजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  BJP सांसद हुकुम सिंह का यू-टर्न, बोले- कैराना में हिंदू-मुसलमान का नहीं है कोई मुद्दा

इससे पहले राकेश अंतरिम जमानत पर रिहा हुआ थे। विजिलेंस कोर्ट में उन्होंने अपनी जमानत की याचिका दाखिल की थी जिस पर सुनवाई के दौरान उसे खारिज करते हुए कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़िए :  बरेली में लगे विवादित पोस्टर: 'यूपी में अब है BJP की सरकार, मुसलमानों गांव छोड़ो'

पुलिस अधीक्षक (विजिलेंस) घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पूर्वमंत्री राकेश धर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि राकेशधर त्रिपाठी पर बसपा सरकार के दौरान तमाम भ्रष्ट्राचार के और आय से अधिक सम्पत्ति के आरोप लगे थे जिसके बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। इस मामले में वाराणसी की विजिलेंस कोर्ट सुनवाई कर रही थी। इसके पहले वो अंतरिम जमानत पर रिहा हुए । इसके बाद अपनी जमानत को लेकर याचिका दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  योगी ने सत्ता में आते ही दिखाए तेवर, प्रशासन सख्त... जौनपुर में बंद हुआ पहला बूचड़खाना