सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सबने भारतीय सेना को किया सैल्यूट

0
सर्जिकल स्ट्राइक

भारत की तरफ से पाकिस्तान को करार जवाब देते हुए उरी हमले का बदला ले लिया गया है। भारतीय सेना ने एलओसी यानी लाइन ऑफ कंट्रोल के पार जाकर कई आतंकी ठिकानों को नस्ट कर दिया है। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकियों को मार गिराया है।

इस ऑपरेशन के बाद सेना ने आतंकियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।सेना के बड़े अधिकारी डीजीएमओ ले. जनरल रणवीर सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद सेना ने पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक की बात कबूल की है। यही नहीं सेना ने राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जम्मू कश्मीर के गवर्नर और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री को भी इस ऑपरेशन की जानकारी दे दी है।

इसे भी पढ़िए :  सेना का दावा: कश्मीर में घुसपैठ के इंतजार में हैं ISI के 150 आतंकवादी, पढ़िए-क्या है पूरी साजिश?

ये खबर मिलने के बाद ट्विटर पर सभी ने भारतीय सेना की इस जीत के लिए सैल्यूट किया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: लश्कर के मोस्ट वांटेड कमांडर जुनैद मट्टू समेत 2 आतंकी मुठभेड़ में ढेर