भारत ने पाकिस्तान को दी उरी हमले से जुड़ी गलत जानकारी

0
उरी हमले
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत ने उरी हमले से संबंधित जो जानकारी पाकिस्तान को दी है, उसमें एनआईए ने संशोधन किया है। भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को उरी हमले में चार आतंकियों को आर्मी कैंप पर पहुंचाने वाले दो लोगों की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में एनआईए को पता लगा कि उन दो लोगों से जुड़ी कुछ जानकारी गलती दी गई है। एनआईए इंस्पेक्टर जनरल आलोक मित्तल ने बताया कि फैसल हुसैन अवन, जिसे विदेश मंत्रालय द्वारा अब्दुल बासित को दिए गए नोट में मुजफ्फराबाद के पोथा जहांगीर का निवासी बताया गया था। लेकिन बाद में पता लगा कि वह पोथा जंडग्रान के नजदीक कूमी कोट गांव के पास हल्का 4 का रहने वाला है।

इसे भी पढ़िए :  एम्स में 500 रुपए तक के सभी टेस्ट होंगे मुफ्त !

विदेश मंत्रालय के नोट में दूसरे युवक को यासिन खुर्शीद बताया गया है। नोट में उसे खिलियाना कलां के मोहम्मद खुर्शीद का बेटा बताया गया। जिसके बारे में मित्तल ने बताया कि वह चौधरी खुर्शीद का बेटा अहसान खुर्शीद है। वह मुजफ्फराबाद के हटियान बाला तहसील में खिलयाना खुर्द गांव के मोहल्ला किडरी गांव का रहने वाला है।

इसे भी पढ़िए :  ‘माचिस से बम बनाते हैं IS के आतंकी’ - NIA
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse