चीन के एक ही गांव में 19 लोगों की हत्या, संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
चीन

 

दिल्ली:

चीन के युन्नान प्रांत के एक गांव में चार बच्चों सहित कम से कम 19 लोगों की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी देते हुए मामले के संदिग्ध को गिरफ्तार किए जाने को कहा।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश: हरकत उल जिहाद अल इस्लामी के प्रमुख समेत तीन को फांसी पर लटकाया गया

स्थानीय पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को कुनमिंग की प्रांतीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया। उसे मौका-ए-वारदात से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़िए :  जर्मनी में व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला करके महिला की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पीड़ितों की हत्या कैसे हुई है या इसके पीछे क्या कारण थे। शव गांव में अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। संदिग्ध ने पुलिस को घटना के बारे में कुछ जानकारी दी है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर कोरिया में भूकंप के तेज झटके, पांचवें परमाणु परीक्षण की आशंका

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के अनुसार, छह परिवारों के 19 मृतकों में 11 पुरूष और आठ महिलाएं हैं।