सीनियर अधिकारी से झड़प के बाद नाराज होकर LoC पार गया था भारतीय सैनिक!

0

गुरुवार को गलती से एलओसी पार कर पाकिस्तान पहुंचे भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चौहान को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि चंदू अपने सीनियर से नाराज थे और उन्होंने गुस्से में यह कदम उठाया।

इसे भी पढ़िए :  अक्षय ने समझा शहीद के परिवार का दर्द, फोन करके दी सांत्वना, अकाउंट में डलवाए 9 लाख रूपए

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, चंदू की गुरुवार दोपहर अपने सीनियर से बहस हुई, जिसके बाद वह नाराज होकर एलओसी की ओर बढ़ गए। इस दौरान उनका हथियार भी साथ था। एलओसी की ओर जा रहे चंदू को उनके साथियों ने आगाह किया की वह एलओसी की तरफ जा रहा है, लेकिन इसका उनपर कोई असर नहीं हुआ। एलओसी के पार जाते ही पाक सैनिकों ने उन्हें तुंरत गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी में योगी आदित्यनाथ की बगावत, बैठक में मोदी ने बोलने तक नहीं दिया..आखिरकार भागना पड़ा

सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी कि सर्जिकल स्ट्राइक उस जगह की ही नहीं गई, जहां से चव्हाण पाकिस्तान में दाखिल हुए। सूत्रों ने यह भी बताया कि चव्हाण बुधवार रात हुई सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल ही नहीं थे।

इसे भी पढ़िए :  गलती से पाकिस्तान की सीमा में गए जवान की सुरक्षित रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करेंगे: राजनाथ