पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सैनिकों ने LoC पर की गोलीबारी

0
सेना के जवान
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले के बाद संघर्ष विराम का एक बार और उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार की रात जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल ऑपरेशन से RSS गदगद, कहा- जिसकी प्रतीक्षा थी वह हो गया

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार शाम पुंछ जिले के साब्जियान इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उरी आतंकी हमले के दो दिन बाद 20 सितम्बर को पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के इसी सेक्टर में सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

इसे भी पढ़िए :  सोनिया गांधी का बयान- 'हम सरकार के साथ हैं, सेना को बधाई'

बीते छह सितम्बर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में भारतीय ठिकानों पर 120 एमएम मोर्टार से गोलाबारी की थी।

इसे भी पढ़िए :  अगर पाकिस्तान ने किया अगली बार कोई गलती तो मुंह तोड़ जवाब देगी सेना