सार्क सम्मेलन का बहिष्कार करने के रूख पर गौरवान्वित हूं: रतन टाटा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। देश के अग्रणी उद्योगपति रतन टाटा ने उरी हमले के मद्देनजर सार्क शिखर सम्मेलन का बहिष्कार करने के मोदी सरकार के निर्णय की सराहना की है।

इसे भी पढ़िए :  टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री, रतन टाटा ने फिर संभाली कमान

उन्होंने ट्वीट किया कि ‘‘ दक्षेस बैठक का बहिष्कार करने के भारत सरकार के सख्त रख और सदस्य देशों के जबरदस्त समर्थन को लेकर गौरवान्वित हूं।’’

टाटा समूह के मानद चेयरमैन के इस ट्वीट को 3200 से अधिक लाइक मिले और 2,000 से अधिक बार इसे री-ट्वीट किया गया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के मुश्किल दौर के बाद थोड़ी राहत, RBI घटा सकता है ब्याज दरें