PM मोदी ने पाकिस्तान को और एक अवसर दिया है: महबूबा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। गरीबी के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई का आह्वान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाकिस्तान को और एक अवसर देने की बात रेखांकित करते हुए जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार(28 सितंबर) को पड़ोसी देश को यह बात समझने को कहा कि ऐसे मौके रोज-रोज नहीं आते।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए: इस लड़की ने दुकान में क्या किया

महबूबा ने एक सभा में कहा कि ‘‘ गरीबी के खिलाफ युद्ध के लिए पाकिस्तान और उसके लोगों से मोदीजी के आह्वान का उनके पास कोई जवाब नहीं है। पाकिस्तान, वहां के लोगों और नेताओं को इसका अर्थ समझना चाहिए।’’

इसे भी पढ़िए :  गिनीज बुक में शामिल हुआ PM मोदी का यह कारनामा

उन्होंने कहा कि ‘‘ इस टिप्पणी का कोई जवाब नहीं है। पठानकोट के बावजूद मोदीजी शांति के लिए लाहौर गए, लेकिन उरी हुआ।’’ महबूबा ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि मोदी ने उन्हें दोस्ताना रिश्तों, शांति और क्षेत्र में सामान्य हालात बहाल करने के लिए और एक मौका दिया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम 'नरेंद्र मोदी' दिल्ली की बजाय गांधीनगर में करेंगे 'शिंजों आबे' की मेजबानी