पंजाब चुनाव: सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

0
इरोम शर्मिला

आम आदमी पार्टी के सांसद और कॉमेडियन भगवंत मान अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसका औपचारिक ऐलान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक रैली के दौरान की।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार को महबूबा की चेतावनी, कहा- धारा 370 को कमजोर करना सबसे बड़ा राष्ट्रविरोधी कदम होगा

अरविंद केजरीवाल की ये ऐलान जलालाबाद में आयोजित अपनी रैली में की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल 20 नवंबर से 30 नवंबर के बीच पंजाब में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे। केजरीवाल अपनी रैली की शुरुआत सुखबीर सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद से की।

इसे भी पढ़िए :  ...तो केजरीवाल को अपने खिलाफ हो रही साजिशों का था पता, कुमार विश्वास की ये थी प्लानिंग?

43 वर्षीय मान पंजाब के संगरूर से सांसद हैं। मान संसद परिसर में वीडियो शूट करने के चलते विवादों में घिरे थे और फिलहाल उनके खिलाफ इस मामले में संसदीय कमेटी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  आखिरकार केजरीवाल ने स्वीकार की दिल्ली MCD चुनाव की हार, कहा-'हमने गलती की इसलिए हारे'