रियो पैरालंपिक: पदक विजेताओं को कुल 90 लाख रुपये इनाम देगी केंद्र सरकार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रियो पैरालंपिक खेलों के पदक विजेताओं के लिए कुल 90 लाख रुपये के नगद इनाम का बुधवार(28 सितंबर) को ऐलान किया।

इसे भी पढ़िए :  उद्योगपति हिंदुजा ब्रदर्स ने की पीएम की तारीफ, कहा- दुनिया के सबसे अच्छे पीएम में हैं मोदी

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार स्वर्ण पदक विजेता पैरालंपिक उंची कूद खिलाड़ी मरियप्पन थांगावेलू और भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को 30-30 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के दौरे का BCCI ने किया ऐलान

वहीं शॉटपुट में रजत पदक विजेता दीपा मलिक को 32 लाख रुपये और उंची कूद में कांस्य पदक दिलाने वाले वरुण सिंह भाटी को 10 लाख रुपये प्रदान किये जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ विराट कोहली बने नंबर 1

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत जागरुकता निर्माण और प्रचार योजना के तहत नगद इनाम देंगे।