सर्जिकल स्ट्राइक से सदमे में है पाकिस्तान, हर हरकत का देंगे करारा जवाब: पर्रिकर

0
सर्जिकल स्ट्राइक
फाइल फोटो।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बयान दिया है। पर्रिकर ने शनिवार को कहा कि इस जवाबी हमले से पाकिस्तान सदमे में है। मनोहर पर्रिकर ने कहा, ‘पाकिस्तान को भारत की चुप्पी को उसकी कमजोरी के तौर पर नहीं लेना चाहिए। पाकिस्तान ने इस मामले की जांच नहीं की क्योंकि वह अब भी सदमे में है। अगर पाकिस्तान इस तरह की साजिश जारी रखेगा तो हम उन्हें दोबारा से माकूल जवाब देंगे।’

इसे भी पढ़िए :  जल्द गोवा शिपयार्ड को मिलेगी 35500 करोड़ की सौगात! : पर्रिकर

सर्जिकल स्ट्राइक पर उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी प्रतिक्रिया दी है। अंसारी ने कहा, ‘देखिए, ऐसा नहीं हो सकता कि आप हमेशा आतंकी हमलों का शिकार बनें और कुछ न करें। सरकार ने साफ तौर पर बताया है कि ऐक्शन क्यों जरूरी है? आतंकी लॉन्च पैड्स की पहचान करना और उन पर कार्रवाई करना जरूरी है।’ अंसारी ने कहा, ‘पीएम ने शुरुआत से कहा है, हम ऐसा करेंगे। अपने चुने हुए वक्त और जगह पर करेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  NEET एग्जाम में छात्रा की 'ब्रा' उतरवाने वाले 4 टीचर सस्पेंड, CBSE ने प्रिंसिपल को कहा माफी मांगे

आपको बता दे उरी हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे जिसके जवाब में भारतीय सेना ने बुधवार रात को LOC पार आतंकी शिविरों पर लक्षित हमलों में 38 आतंकियों को मार गिराया और आठ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  पाक ने फिर बोला झूठ, कहा – ‘मार गिराए 8 भारतीय सैनिक, एक को जिंदा पकड़ा’