शहीद सैनिकों के परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजे दें प्रधानमंत्री: राहुल गांधी

0
शहीद सैनिक

दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शहीद सैनिकों के परिवारों को जल्द सभी सहायता देने की अपील की जिन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है।

उन्होंने यहां अपनी किसान यात्रा के दौरान जनसभा में कहा, ‘‘आज सुबह शहीद जवान बबलू सिंह के पिता एवं भाई मुझसे मिले। उन्होंने मुझे परिवार के दुख-दर्द के बारे में बताया। वे मुआवजे के लिए भटक रहे हैं जो उन्हें सरकार से मिल जाना चाहिए था। ’’ राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘मोदीजी, जवान जुलाई में शहीद हो गए। उनका परिवार महसूस करता है कि उसकी उपेक्षा की जा रही है तथा उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। मैं आपसे इस परिवार की मदद करने की अपील करता हूं।’’ उन्होंने अपने साथ बबलू के परिवार के सदस्यों की तस्वीर भी पोस्ट की।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी की एकतरफा बातों से थक चुकी है जनता: राहुल गांधी

उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि देश देश के रक्षा में अपनी जान कुर्बान करने वाले जवान की याद को सम्मान दे। ’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को न केवल इस परिवार की बल्कि ऐसी सभी परिवारों की मदद करनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  मीरा कुमार पर सुषमा के हमले का कांग्रेस ने वीडियो से दिया जवाब, लोकसभा अध्यक्ष की कायल थीं सुषमा

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यह देश या प्रधानमंत्री के लिए उचित नहीं है कि बबलू का परिवार मदद के लिए भटके। शायद वह :प्रधानमंत्री: इससे अनभिज्ञ होंगे लेकिन अब मैंने इसे जनसभा में कह दिया है।’’

इसे भी पढ़िए :  मोदी करेंगे देश की सबसे बड़ी सुरंग सड़क का उद्घाटन