पाकिस्तानी आर्मी ने सरहद पार पकड़ा भारतीय सेना का एक जवान, गलती से पार कर गया था एलओसी

0
एलओसी

दिल्ली

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के उस आरोप को सही करार दिया है जिसमें कहा गया था कि भारतीय सेना का एक जवान पाकिस्तान के गिरफ्त में है। हालांकि सेना ने यह साफ साफ कहा कि उस सैनिक का सर्जिकल स्ट्राइक से कोई लेना देना नहीं है।

इंडियन आर्मी के डीजीएमओ ने कहा है कि भारतीय सेना का एक जवान गलती से लाइन ऑफ केट्रोल यानि कि एलओसी के पार चला गया है। यह जवान 36 राष्ट्रीय रायफल्स का है। और इस जवान का गुरूवार को हुए सर्जिकल स्ट्राइक में कोई भूमिका नहीं थी।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक में अगली बार आप भी जा सकेंगे सेना के साथ!

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पकड़े गए इस भारतीय सैनिक का नाम चंदू बाबूलाल चौहान है। इस सैनिक का उम्र 22 साल और पिता का नाम बाशन चौहान बताया जा रहा है जो महाराष्ट्र का रहने वाला है। बताया ये जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना इस जवान को किसी अज्ञात जगह पर ले गई है

बुधवार को देर रात को हुए पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने कहा था कि नियंत्रण रेखा  पर रातभर चली फायरिंग के दौरान आठ भारतीय सैनिक मारे गए हैं जबकि एक सैनिक जिंदा पकड़ लिया गया है। हालांकि, भारतीय सैनिक के मारे जाने की खबर को आधे घंटे के भीतर ही पाकिस्तानी मीडिया ने हटा लिया था। भारतीय सेना के सूत्रों ने आठ जवानों के मारे जाने की खबर को झूठ और बेबुनियाद करार दिया है। हालांकि, एक जवान के पकड़े जाने की पुष्टि सेना ने की है। लेकिन यह भी कहा गया कि इस सेना का सर्जीकल स्ट्राइक से कोई लेना देना नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  इन कमांडो के आगे आतंकवादियों की खेर नहीं

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने बुधवार देर रात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकियों के लॉन्च पैड तबाह कर दिए। स्पेशल फोर्सेज के कमांडो ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हुए आतंकियों के 8 कैंप तबाह कर दिए। करीब 4 घंटे चले इस ऑपरेशन में 38 आतंकी मारे गए। आतंकियों को बचाने के चक्कर में 2 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का लेगा बदला? तैयार है भारतीय सेना