कबड्डी विश्व कप के लिए पाकिस्तान को नहीं बुलाएगा भारत

0
पाकिस्तान कब्बडी टीम

 

दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पंजाब में तीन नवंबर से होने वाले कबड्डी विश्व कप के लिए भारत पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं करेगा।

इसे भी पढ़िए :  भारत और अफगानिस्तान के बीच का संबंध पाकिस्तान के खिलाफ नहीं होना चाहिए: पाकिस्तान

टीम की सुरक्षा को लेकर चिंताओं के कारण आयोजकों ने छह बार के उप विजेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष और पंजाब के कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलुका ने कहा, ‘‘भारतीस सेना के नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमला करने के बाद राज्य में स्थिति को देखते हुए तीन से 17 नंवबर तक होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित करना सही नहीं होगा।’’

इसे भी पढ़िए :  कभी था भारतीय क्रिकेट टीम का स्टार, आज खेतों में भैंस चराने को है मजबूर