भारतीय ने दिखाया जज्बा: UN को खून से लिखा खत, पाक को आतंकी मुल्क घोषित करने की मांग

0
आतंकी मुल्क
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया भर में आवाज़े उठ रही है कि पाक को आतंकी मुल्क घोषित कर दिया जाए। ऐसी ही एक आवाज़ हिमांचल से भी उठी है। यहां एक शख्स ने अपने खून से संयुक्त राष्ट्र को लेटर लिखकर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की मांग की है। उरी हमले के जवाब में भारत की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दोनों देशों की बीच तनाव गहराता जा रहा है। इससे पहले अमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तान को आतंकी देश करार दिए जाने को लेकर बिल पेश किया गया था। जिसके तहत पाकिस्तान को टेररिस्ट स्टेट का दर्जा दिया जा सकता है। इस बिल का मकसद यह देखना है कि क्या पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद का समर्थन करती है।

इसे भी पढ़िए :  शरीफ भी सईद के साथ

पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिमाचल के सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर महेश यादव ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान-की-मून को खून से लेटर लिखकर पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि पाकिस्तान आतंकियों को अपनी सरजमीं पर पनाह देता है, ऐसे में उसे आतंकी राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। इसके लिए उन्होंने खून से यूएन को चिट्ठी भी लिखी है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिया इस्तीफा

अगली स्लाईड में पढ़े मामले पर किया गया ट्वीट ।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse