सर्जिकल स्ट्राइक में इरान ने भी दिया था भारत का साथ! पढ़िए कैसे?

0
भारत और ईरान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत और ईरान दोनो ही तैयार है, भारत द्वारा जिस दिन पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राईक हुई थी उसी दिन ईरान ने भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाक में हमला किया था।  इस घटनाक्रम को भारत और ईरान के बीच बेहतर होते रिश्तों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह के एंटी-रोमियो स्क्वाड वाले बयान पर बोले केजरीवाल, बच्चियों को सबसे ज्यादा खतरा तो बीजेपी वालों से ही है

जानकारी के मुताबिक, ईरान की सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में मोर्टार के गोले दागे। इससे पाकिस्तानी सेना हैरान रह गई। इसकी वजह से पाकिस्तानी सेना का एक धड़ा पश्चिमी सीमाओं पर व्यस्त रहा। ईरान की ओर से की गई इस हरकत के बाद पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी। यह घटना तब हुई, जिस रात भारत ने पीओके में ऑपरेशन चलाया था।

इसे भी पढ़िए :  झूठे हैं नरेंद्र मोदी, NDTV पर पाबंदी लगाना लोकतंत्र का कत्ल: कैप्टन अमरिंदर

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना अब भी इस बात का पता लगा रही है कि ईरान ने मोर्टार क्यों दागे? बलूचिस्तान प्रांत के गवर्नर ने कहा, ‘ईरानियन बॉर्डर गार्ड्स द्वारा दागे गए मोर्टार के गोले पंजगूर जिले में गिरे। दो गोले पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स की चेकपोस्ट के नजदीक गिरे जबकि तीसरा किल्ली करीम दाद इलाके में गिरा। हालांकि, इस हमले में संपत्ति या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।’

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस ने राहुल गांधी से मांगी सफाई, पूछा यह सवाल...

अगली स्लाईड में पढ़े ईरान का पाकिस्तान पर आरोप।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse