तनाव और हिंसा के बीच पाकिस्तानी छात्राओं ने लहराया तिरंगा

0
तिरंगा लहराया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत पर हुए उरी हमले और POK में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से भारत-पाक के बीच मतभेद लगातार बढ़ते जा रहे है। इस दुश्मनी के चलते पाकिस्तान से आई छात्राओं ने जब भारत में लहराया तिरंगा तो सब नजरे उसी पर टिक गई। तिरंगा भारत की शान होती है। चंडीगढ़ में आयोजित छह दिवसीय 11वां ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट-2016 के समापन में यह कार्य हुआ। समापन समारोह में शांति और सद्भाव के लिए प्रतिभागियों ने लोगों को प्रेरित किया। दुनिया भर से आए प्रतिभागियों ने एकदूसरे के लिए जम कर तालियां बजाईं।
lop0
समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह दिया गया। इस पर महात्मा गांधी का स्कैच बना था। पाकिस्तानी डेलीगेशन ने जब भारत में लहराया तिरंगा तो इससे हर कोई भावुक हो गया। पाक छात्रा आलिया हरिर ने कहा कि यदि भारत और पाक के बीच शांति का माहौल कायम करना हैं तो जरूरी है कि महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में आएं। उन्होंने कहा कि यदि दोनों देशों की महिलाएं राजनीति की कमान संभालती हैं और खुद के दम पर निर्णय लेती हैं तो दोनों देशों के रिश्तों में बदलाव आ सकता है।
glp
एक छात्रा ने कहा कहा कि भारत, पाक से कहीं आगे है लेकिन यहां पर महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में हर दूसरे टू व्हीलर पर महिला चालक है जो कि बहुत ही रोचक बात है। पाकिस्तान में भी महिलाएं ड्राइव करती है लेकिन टू व्हीलर पर बहुत ही कम दिखती है। एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए सादिया ने कहा कि मेरे पेरेंटस मेरी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट है वह कहते है कि भारत पाकिस्तान से कहीं ज्यादा सुरक्षित  बेटियों के लिए। पाकिस्तान में कई तरह की बंदिशें है लेकिन भारत में ऐसा नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: पठानकोट एयरबेस पर हाई अलर्ट, निजी दुकानें बंद करने के आदेश

अगले पेज में पढ़िए आगे की पूरी खबर-

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse