आमिर और सलमान के बारे में शाहरुख का ये कहना है…

0
www.hdnicewallpapers.com

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का मानना है कि उनके अभिनेता दोस्तों सलमान खान और आमिर खान के तरफ से तारीफ के शब्द इसलिए सामने आते हैं क्योंकि वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  जब 'ब्रा' वाले सीन पर चली सेंसर की कैंची, गुस्से में स्टार ने उतार फेंकी ब्रा, देखें तस्वीर

हाल ही में, एक समारोह में आमिर ने कहा था कि हिन्दी फिल्म जगत में सलमान और शाहरूख खान मुझसे बड़े अभिनेता हैं।

इस पर शाहरूख ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरे, आमिर और सलमान के बीच एक-दूसरे के प्रति काफी लगाव है। मुझे ऐसा भी लगता है कि वे मेरे से बड़े कलाकार हैं। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं यह कहूंगा और अगर आप सलमान से पूछेंगे तो वह यही बात कहेगा। मुझे लगता है कि यह सम्मान की बात है।’’ किंग खान, दबंग खान और परफेक्शनिस्ट आमिर खान पिछले 25 साल से अधिक समय से एक-दूसरे को जानते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अनिल कपूर को महंगा पड़ा स्टंट, रेलवे ने थमाया नोटिस