सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलीं साध्वी प्राची, मोदी ने दिया मुंह तोड़ जवाब

0
साध्वा प्राची

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश से इतने लोगों की यहीं प्रतिक्रिया सामने आई हैं कि पाकिस्तान को सबक सिखान जरूरी था। इसका समर्थन करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की जड़ है। इस जड़ को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा लगाते हुए जता दिया है कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। ईंट का जवाब पत्थर से देगा।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक ! मुंबई हमले के दोषी को पाकिस्तान की अदालत ने किया बरी

सोमवार को खैर कस्बे में आईं साध्वी प्राची ने कहा कि देश के लिए जो वीर शहीद हुए हैं वह हर भारतवासी के जेहन में जिंदा रहेंगे। खैर चौराहे पर साध्वी प्राची का समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह एक समर्थक के आवास पर भी कुछ समय के लिए रुकीं। उन्होंने कहा कि सरकार मदरसों, मस्जिदों पर धन खर्च कर रही है। मंदिर के पुजारियों को भी सरकार वेतन दे।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय जवान चंदू बाबूलाल चव्‍हाण को पाकिस्तान ने किया रिहा, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चले गए थे बार्डर पार

कुछ समर्थकों ने साध्वी प्राची से खैर विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़ने का अनुरोध भी किया लेकिन साध्वी प्राची ने कहा कि वह राजनीति में नहीं आएंगी। कहा कि मेरा काम सेवा करना है और वह करती रहूंगी। इस मौके पर कृष्णा शर्मा, राजेश शर्मा, मदन शर्मा, कुमरपाल कुशवाह, देवेंद्र शर्मा सभासद, मोहित शर्मा, अनिल सैनी, दीपक गौतम, मनोज कौशल आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने की तैयारी में आतंकी, ब्रिक्स सम्मेलन को बना सकते हैं निशाना