पाकिस्तान की नापाक हरकत, कश्मीर मामले को लेकर यूरोपीय संघ के पास गया

0
यूरोपीयन यूनियन

 

दिल्ली: पाकिस्तान ने आज कहा कि उसने कश्मीर में हालात सहित इस क्षेत्र में हुए हालिया घटनाक्रमों के बारे में यूरोपीय संघ को जानकारी दी है।

पाकिस्तानी विदेश विभाग ने कहा कि ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ-पाकिस्तान रणनीतिक संवाद के दौरान दोनों पक्षों ने संबंधों को मजबूती प्रदान करने और अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

इसे भी पढ़िए :  जेल से फ़रार सभी आतंकी मारे गए

विदेश विभाग ने कहा, ‘‘हालिया घटनाक्रमों को लेकर चिंता जताते हुए यूरोपीय संघ ने इस बात पर जोर दिया कि बातचीत और रचनात्मक संपर्क के माध्यम से विवादों का समाधान किया जाए।’’ यूरोपीय संघ की उपाध्यक्ष फेडरिका मोगेरिनी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने अपने अपने पक्ष का नेतृत्व किया।

इसे भी पढ़िए :  नए साल से पहले पीएम मोदी कर सकते हैं राष्ट्र को संबोधित, नोटबंदी के बाद कर सकते हैं ये बड़े ऐलान

उरी आतंकी हमले और फिर पीओके में भारत की ओर से किए गए लक्षित हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

इसे भी पढ़िए :  इटली में मारा गया बर्लिन ट्रक हमला करने वाला आतंकी, घटना में 12 की हुई थी मौत