जाकिर नाइक का चैनल पीस टीवी के प्रसारण पर लगेगी रोक?

0

नई दिल्ली। मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के उपदेशों पर बढ़ते बवाल के बीच केंद्र सरकार अब उनके चैनल ‘पीस टीवी’ पर भी कार्रवाई के मोड में आ गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार शाम को इस मामले में एक अहम बैठक बुलाई है।

इसे भी पढ़िए :  पकड़े जाने के डर से पिता के जनाजे में नही शामिल हुए जाकिर नाइक!

जानकारी के मुताबिक, शाम 5:30 बजे बुलाई गई इस बैठक में जाकिर नाइक के ‘पीस टीवी’ और इस जैसे दूसरे नॉन परमिटेड चैनल्स को डाउनलिंक किए जाने पर विचार किया जाएगा। यानी सरकार ऐसे चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा सकती है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को नाइक के भाषण को आपत्तिजनक बताया था। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए थे कि सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। नायडू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय हर चीज का विश्लेषण करेगा।

इसे भी पढ़िए :  MHA ने माना जाकिर नाइक के भाषणों को आपत्तिजनक, केंद्र सरकार जल्‍द कर सकती है कार्रवाई

गौरतलब है कि बांग्लादेश हमले में आतंकियों द्वारा जाकिर नाइक के उपदेशों से प्रेरित होने का जिक्र आया, जिसके बाद से ही नाइक को बैन करने की मांग शुरू हो गई है। दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरी ने चिट्ठी लिखकर गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मांग की कि नाइक के चैनल के प्रसारण पर तत्काल रोक लगा देनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में