पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा- काबुल में शांति सिर्फ कश्मीर के रास्ते हो सकती है

0
पाकिस्तान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पहली बार पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे के हल को अफगानिस्तान से जोड़ते हुए कहा है कि शांति के लिए दोनों विषयों का हल जरूरी है और उन्हें अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता।

इसे भी पढ़िए :  खुफिया इनपुट: राहुल गांधी की जान के पीछे कई बड़े आतंकी संगठन, सुरक्षा में लगी एजेंसियां

कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष दूत सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद ने यहां कहा कि जब आप शांति की बात करते हैं तब काबुल में शांति का रास्ता कश्मीर से होकर जाता है। आप शांति को एक-दूसरे से अलग नहीं कर सकते। काबुल में शांति हो और कश्मीर जलता रहे, ऐसा नहीं होने जा रहा।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी के तेवरों से डरा पाकिस्तान, कहा- भारत के साथ अब और युद्ध जैसे हालात नहीं चाहते

उन्होंने वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक स्टिमसन सेंटर में चर्चा के दौरान कहा कि आप (अमेरिका) एक व्यापक शांति समझौते की बात करते हैं, इसलिए दक्षिण एशिया के लोगों को अतीत की शत्रुता का बंधक नहीं बनने दें। उन्हें आगे बढ़ने दीजिए।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने फिर पाक को चेताया- आतकिंयों के खिलाफ करो कार्रवाई वरना हम खुद लेंगे एक्शन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse