गुड़गांव, पानीपत में होनवाला पहलवान खली का शो रद्द

0
दा ग्रेट खली

पेशेवर और मशहूर पहलवान दा ग्रेट खली के प्रशंसकों को आज उस वक्त निराश होना पड़ा जब यहां कल होने वाला उनका शो रद्द कर दिया गया। आयोजकों और टिकट वितरक कंपनी के बीच के विवाद के कारण खली का शो रद्द किया गया।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता ने रिश्तेदारों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौत

आयोजकों ने कहा कि अब उन्होंने 12 अक्तूबर को पानीपत में होने वाले खली के अगले शो के लिए भी इस कंपनी के साथ अनुबंध खत्म कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दायर करने जा रहे हैं। खली के मैनेजर बलवान सिंह ने कहा कि दो मुख्य पहलवानों की वीजा संबंधी समस्याओं के कारण भी शो रद्द करना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  इन दलितों की दर्द भरी दास्तां सुनकर आप भी हो जाएंगे भावुक

टिकट वितरक के साथ विवाद पर उन्होंने कहा कि हमने टिकट बेचने के लिए कंपनी की सेवाएं ली लेकिन उसने हमारी अपेक्षाओं के मुताबिक काम नहीं किया जबकि शो के लिए एक ही दिन बचा है।

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम के खिलाफ पत्रकार छत्रपति और पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले की सुनवाई आज, सुरक्षा व्य्वस्था कड़ी