अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट, कहा- पाकिस्तान से दूर रहो

0
अमेरिका

अमेरिका ने अपने नागरिकों की पाकिस्तान में गैरज़रूरी यात्राओं पर रोक लगा दी है। यह अलर्ट अमेरिका ने वहां हो रही आतंकी हिंसा और एक तबके पर होने वाले हमले को देखते हुए जारी किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिकी नागरिकों के लिए यह दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि यह चेतावनी पिछली 7 अप्रैल की चेतावनी की जगह दी जा रही है। पाकिस्तान में आतंकी हिंसा और मूल निवासियों की नृशंस हत्याएं जारी रहने के चलते उन्हें सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा का ख्याल रखने के लिए सचेत किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  दिग्विजय सिंह’ के बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ‘मनीष तिवारी’ ने भी मोदी के खिलाफ किया अश्लील ट्वीट

पाकिस्तान में विशेष रूप से अमेरिकी नागरिकों पर आतंकी हमले का निशाना बनने का खतरा जताया गया है। इन आतंकी हमलों में सरकारी कर्मचारियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मूल निवासियों, सुरक्षा अफसरों समेत आम लोगों पर खतरा बताया गया है। आतंकी हमले के अलावा अमेरिकी नागरिकों को बंधक भी बना सकते हैं और बदले में फिरौती मांग सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  500-1000 के नोट बंद: कांग्रेस ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया, ममता ने बताया ड्रामा