अब कोई नहीं खायेगा पाकिस्तानी नमक,भारत सरकार ने लगाया प्रतिबंध

0
नमक

अब पाकिस्तान के कराची से हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों में चट्टानी नमक का आयात नहीं होगा। शनिवार से मंडी के द्रंग की चट्टानी नमक खान का फिर से शुभारंभ होगा। भारत सरकार के उपक्रम हिंदोस्तान साल्ट लिमिटेड जयपुर ने द्रंग चट्टानी नमक खान में फिर से उत्पादन करने की योजना बनाई है।

इसे भी पढ़िए :  1999 के करगिल युद्ध में ही मारे जाते नवाज शरीफ और परवेज मुशर्रफ

हिंदोस्तान साल्ट लिमिटेड यहां 300 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट लगाने जा रही है। 2011 से बंद पड़ी गुम्मा नमक खान में 15 साल बाद फिर से नमक निकालने का कार्य शुरू होगा। द्रंग में नमक उत्पादन से अब पाकिस्तान के कराची से आने वाले चट्टानी नमक का आयात पूरी तरह बंद हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  अब पाकिस्तान में भी उठ रही बड़े नोट बैन करने की मांग

द्रंग नमक खान में हिंदोस्तान साल्ट लिमिटेड ने लगभग 50 साल पहले नमक उत्पादन शुरू किया था। जनवरी 2015 तक करीब 1500 मिट्रिक टन उत्पादन हर साल होता था। जनवरी 2015 में रॉयल्टी के भुगतान को लेकर खान को बंद कर दिया था। लगभग 15 साल बाद कंपनी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर फिर से नमक निकालने की हामी भरी है।

इसे भी पढ़िए :  मालामाल हुईं मां वैष्णों, नोटबंदी के बावजूद जमकर हो रही है नोटों की बरसात