शहीद की पत्नी ने केजरीवाल को दिखाया आईना, सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति को बताया शर्मनाक

0
शहीद

उरी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासत गर्म है। इस ऑपरेशन को लेकर हर और राजनीतिक खींचतान जारी है। इसी के बीच शहीद लान्स नाइक हेमराज की पत्नी ने अपील करते हुए कहा है कि सैनिकों की शहादत और भारतीय सेना की भूमिका को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की तैयारी में पाकिस्तान! LoC पर टैंकों के साथ देखी गईं PAK आर्टिलरी की 2 रेजीमेंट

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में धर्मावती ने कहा, ‘सैनिक सीमा पर लड़ने जाते हैं और अपनी जान का जोखिम उठाते हैं। वे राजनीति नहीं करते। सेना को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब इस तरह की घटनाएं होती हैं, तब शहीदों के परिवार को कितना दर्द होता है इसका किसी को एहसास नहीं होता।’ धर्मावती ने कहा कि इस तरह की राजनीति से सेना का मनोबल गिरता है।

इसे भी पढ़िए :  बसपा का चुनाव चिन्ह हाथी को भेजा गया चुनाव आयोग

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उठते संदेहों और इसका सबूत पेश किए जाने की मांगों को लेकर जब उनसे पूछा, इस पर धर्मावती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘सबूत पेश करने की मांग करने की जगह उन्हें सेना की भूमिका की तारीफ करनी चाहिए थी। वह दिल्ली की सरकार चला रहे हैं या फिर राजनीति कर रहे हैं?’

इसे भी पढ़िए :  बौखलाए पाकिस्तान ने सभी भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारण पर लगाया बैन