प्लेन हाईजैक कर हमला कर सकते हैं आतंकी, NSG तैयार

0
एनएसजी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से देश के अहम प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। संभावित खतरे को देखते हुए भारत की तमाम सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में नैशनल सिक्यॉरिटी गार्ड्स (NSG) ने सभी भारतीय एयरलाइंस और चार्टर प्लेन ऑपरेटर्स से कहा है कि वे इस्तेमाल में आने वाले हर एयरक्राफ्ट उनके लिए मुहैया कराएं। एनएसजी के कमांडोज इन प्लेन्स के डिजाइन के हिसाब से ऐंटी हाइजैक ड्रिल्स की प्रैक्टिस करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: जानिए वो तकनीक जिसके जरिए बैंक मैनेजरों ने किया खेल, पार कर दिए करोड़ों के नए नोट

भविष्य में किसी प्लेन हाइजैक की स्थिति में बेहतर जवाबी कार्रवाई करने के मकसद से ड्रिल को अंजाम दिया जाएगा। एक सीनियर एयरलाइंस अधिकारी ने बताया, ‘हमें प्लेन उपलब्ध कराने के लिए कहे गए हैं। करीब-करीब सभी एयरलाइंस कंपनियों ने इस बात पर रजामंद हैं कि वे रात को कुछ घंटों के लिए एनएसजी को अपने प्लेन उपलब्ध कराएंगे। अब यह उन पर है कि वे अपनी ड्रिल शुरू करें।’

इसे भी पढ़िए :  देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण आज संभालेंगी कार्यभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse