शरीफ़ और सेना में ठनी

0
शरीफ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली:भारतीय सेना के एक सर्जिकल स्ट्राइक ने ही पाकिस्तान के भीतर सेना, सरकार और आतंकवादियों के तीन दशक पुराने तानेबाने को तहस-नहस कर दिया है। इनमें आपस में ही ठन गई है और मौजूदा हालात के लिए तीनों एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल कोर्ट में बड़ा केस हारा भारत , 6700 करोड़ रुपये का हो सकता है नुकसान

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय दबाव में नवाज शरीफ सरकार को सेना को अल्टीमेटम देना पड़ा है कि अलग-थलग होने से बचना है तो आतंकी संगठनों पर कार्रवाई जरूरी है। पिछले दिनों एक बैठक में इस मुद्दे पर पाकिस्तान के पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ और आइएसआइ के महानिदेशक जनरल रिजवान अख्तर के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई। एक तरह से सरकार ने देश के मौजूदा हालात के लिए आतंकियों को संरक्षण देने वाली सेना को जिम्मेदार ठहरा दिया। वैसे भी, अब पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है।
अगले पेज पर पढ़िए- शरीफ़ की पार्टी के सांसद ने ही उठाए शरीफ़ की शराफ़त पर सवाल

इसे भी पढ़िए :  आज बहादुर शाह जफर की मजार पर जाएंगे मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse