मीरपुर, गिलगित-बाल्‍टीस्‍तान, पीओके सहित पूरा कश्‍मीर हमारा है: मोहन भागवत

0

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ(आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने दशहरे पर नागपुर में आयोजित पथ संचलन के बाद संघ के स्‍थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधि‍त करते हुए केंद्र सरकार की तारीफ की। मोहन भागवत ने कहा यह दशहरा खास है। पीओके समेत पूरा कश्मीर हमारा है, भारत के विरोधियों का अंत होगा।

मोहन भागवत ने पीएम मोदी की सरहना करते हुए कहा है कि देश के यशस्‍वी नेतृत्‍व ने पाक को दुनिया में अलग-थलग किया। यह सरकार काम करने वाली है और लोगों में विश्‍वास जगा है कि वो कुछ करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के बाजारों में रौनक देखकर अलगाववादियों के हौसले हुए पस्त

उन्‍होंने आगे कहा कि अभी जो देश में शासन है वह काम करने वाला है, उदासीन रहने वाला नहीं है। जिस ढंग से यह सरकार चल रही है उससे विश्‍वास होता है कि देश में बदलावा आएगा। वर्तमान शासन को देखकर समझ आता है कि देश धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जो नहीं चाहते भारत आगे आए क्‍योंकि वो आगे आएगा तो दुनिया में समन्‍वय बनेगा। जिनकी दुकान कट्टरता पर चलती है वे ताकतें भारत को आगे नहीं बढ़ने देना चाहतीं।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर : गोवंश ढुलाई पर बैन

भगवत ने गोरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि कुछ लोग उपद्रवी होकर उन्‍माद फैलाने की कोशिश करते हैं, उनमें और गोरक्षकों में अंतर है। गोरक्षा में कभी-कभी आंदोलन करना पड़ता है लेकिन गोरक्षा करने वालों को उसके नाम पर उपद्रव करने वालों से अलग करके देखना होगा।

इसे भी पढ़िए :  पुराने नोट बदलने बैंक पहुंचे राहुल गांधी, कहा- मोदी, मीडिया नहीं समझेंगे दिक्कत