US कांग्रेस की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी के घर में तोड़ फोड़

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। न्यूजर्सी से अमेरिकी कांग्रेस की दौड़ में शामिल भारतीय मूल के एक सामाजिक कार्यकर्ता के घर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने तोड़ फोड़ की और दीवारों पर स्वास्तिक का चित्र बना दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  बांग्लादेश के कारखाने में बॉयलर फटा, 21 मरे, 50 घायल

न्यूजर्सी में सातवें कांग्रेस जिला से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने जाने की कोशिश कर रहे पीटर जैकब (30) ने कहा कि ‘‘ये नस्ली मेरे घर पर आए और हमारी दीवारों पर पेंट से स्वास्तिक की आकृति बना दी।’’ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  यहां सिर्फ़ 64 पैसे में मिलता है एक लीटर पेट्रोल

जैकब ने कहा कि यह पूरी तरह से गैर अमेरिकी और अस्वीकार्य हरकत है। यह घटना शुक्रवार रात की है।

इसे भी पढ़िए :  बैंक प्रेसिडेंट ने टारगेट पूरे न करने पर कर्मचारीयों को छड़ी से पीटा, विडियो हुआ वायरल