जम्मू-कश्मीर के पंपोर में मुठभेड़ खत्म, दो आतंकवादी ढेर

0
पंपोर

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर इलाके में स्थित आंत्रप्रन्योरशिप डिवेलपमेंट इंस्टिट्यूट (EDI) की बिल्डिंग में पिछले तीन दिनों से छिपे आतंकियों को सेना ने मार गिराया। साथ ही यह मुठभेड़ खत्म हो गई। मुठभेड़ में अब तक सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जिसके बाद सेना ने इमारत में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते ऑपरेशन जारी रखा। लेकिन किसी के न मिलने पर यह ऑपरेशन खत्म कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  पत्थरबाजों के बारे में सवाल पूछने पर भड़क गए फारूख अब्दुल्ला, पढ़िए क्या कहा

आपको बता दे, मंगलवार तड़के आतंकी EDI बिल्डिंग में घुस गए थे। इनकी संख्या दो से तीन बताई जा रही थी। लंबी मुठभेड़ के बाद मंगलवार को सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। बुधवार सुबह दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  भाषण में पीएम मोदी ने 'मित्रो' शब्द का एक बार भी नहीं किया इस्तेमाल, ट्विटर यूजर्स हैरान