अमेरिका ने पाकिस्तान को फिर लताड़ा, कहा- काबूल को कश्मीर से न जोड़े

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। उरी हमले को ‘‘सीमा पार आतंकवाद का स्पष्ट मामला’’ बताते हुए इसके बाद भारत की सर्जिकल स्ट्राइक को ‘आत्मरक्षा का अधिकार’ कहकर इसका समर्थन करने वाले अमेरिका ने बुधवार (12 अक्टूबर) को युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोड़ने के पाकिस्तान के हालिया प्रयास को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में बिना बख्तरबंद गाड़ियों के नहीं चलेंगे सुरक्षा बलों के जवान

व्हाइट हाउस ने हालिया सर्जिकल हमले को लेकर भारत की खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन किया, लेकिन दोनों पड़ेासी देशों के बीच सीमा पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चेताया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर से 80 नौजवान गायब, आतंकी संगठनों में शामिल होने का शक, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

अमेरिका ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बने।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान-रूस एक साथ करेंगे युद्धाभ्यास

व्हाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने कहा कि भारत अमेरिका संबंध अमेरिका के लिए ‘‘बहुत गतिशील संबंध’’ हैं।

उन्होंने विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध मजबूत करने में ओबामा प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं।