ओड़िशा में जपानी बुखार का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 46 पहुंची

0
जापानी बुखार
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: ओड़िशा के मलकानगिरि में जापानी दिमागी बुखारी के चलते मृतकों की संख्या आज 46 पहुंच गई। इस आदिवासी बाहुल जिले में और चार बच्चे इस बीमारी के चलते मौत का शिकार बन गए। इससे हरकत में आए जिला प्रशासन ने 22 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जापानी दिमागी बुखार के चलते कल तक मृतकों की संख्या 42 थी जो आज बढ़कर 46 पहुंच गई। जिला मुख्यालय अस्पताल में और चार बच्चों के मरने के बाद यह संख्या बढ़ी है।’’ हालांकि अपुष्ट रपटों में इस वेक्टर जनित बीमारी के चलते मृतकों की संख्या 48 बताई गई है। जिले में छह प्रखंडों में कम से कम 22 गांवों में इस बीमारी का प्रकोप है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के दौरे से पहले ओडिशा में नक्सली हमला, पीएम के विरोध में लगाए पोस्टर

मलकानगिरि के जिला कलेक्टर के. सुदर्शन चक्रवर्ती ने कहा कि जिला मुख्यालय अस्पताल में कम से कम 37 लोगों का इलाज चल रहा है जिसमें से चार लोग आईसीयू में भर्ती हैं। अभी तक इलाज के बाद इस अस्पताल से 79 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  राम-सीता पर अभद्र टिप्पणी के बाद ओडिशा में सांप्रदायिक हिंसा, हनुमान मंदिर में तोड़-फोड़

अधिकारियों ने कहा कि करीब 35 दिन पहले इस बीमारी का प्रकोप बढ़ने के बाद से जिला मुख्यालय अस्पताल में जापानी दिमागी बुखार के 162 मरीजों को अभी तक भर्ती कराया जा चुका है। इस बीच, भुवनेश्वर से पांच, ब्रह्मपुर से छह और कटक से तीन विशेषज्ञ डाक्टरों की मदद के लिए मलकानगिरि पहुंचे हैं और स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों से पहले से मदद ली जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  शिमला में बड़ा सड़क हदसा, नदी में बस गिरने से 45 लोगों की मौत
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse