नहीं रहा 26/11 के आतंकियों से लोहा लेने वाला ‘सुपर हीरो’, नम आंखों से सीजर की अंतिम विदाई

0
सीजर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

26/11 आतंकी हमले के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले मुंबई पुलिस के स्निफर डॉग सीजर की मौत हो गई है।इस साल मुंबई पुलिस की डॉग स्क्वॉयड के कई डॉग्स की मौत हुई है। 10 साल तक मुंबई पुलिस की टीम का हिस्सा रहा सीजर पिछले साल ही रिटायर हुआ था और कल विरार के फॉर्म हाउस में उसकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने सीजर को हीरो बताते हुए उसे श्रद्धांजलि दी है।

2

आपको बता दें 26 नवंबर 2008 को जब आतंकियों ने मुंबई के सीएसटी स्टेशन पर हमला किया था तब सीजर ने आतंकियों के हैंड ग्रेनेड को खोजकर बड़ी तबाही को नाकाम किया था। 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट में भी उसने कई बमों को ब्लास्ट से पहले ट्रेस किया था। दस साल तक सीजर मुंबई पुलिस के डॉग स्क्वायड का हिस्सा रहा। लेकिन रिटायर होने के साल भर बाद ही हार्ट अटैक की वजह से कल उसकी विरार के फार्म हाउस में मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  गोरक्षकों ने जिसे पीट-पीटकर मार डाला वो नहीं था गौ तस्कर, पढ़िए- बेगुनाह की मौत का पूरा सच!

4

साथियों की मौत से डिप्रेशन में था सीज़र

सीजर, टाइगर, सुल्तान और मैक्स। इन चारों की जोड़ी हुआ करती थी। लेकिन एक एक करके मुंबई पुलिस की ताकत रही डॉग स्क्वायड की ये पूरी टीम अब दुनिया से विदा हो चुकी है। सीजर का जोड़ीदार सुल्तान भी उसे छोड़कर चला गया है। जून महीने में सुल्तान की मौत के बाद से ही सीजर सदमे में चला गया था। उसे ऑर्थराइटिस की शिकायत थी, यह एक बीमारी है जो आमतौर पर लेब्राडोर रिट्रीवर्स में आम है।105 डिग्री बुखार के बीच बॉम्बे सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी अगेंस्ट एनिमल्स में भर्ती कराया गया था। 11 साल के बहादुर सीजर ने मुंबई के विरार स्थित एक फार्म हाउस में हार्ट अटैक के कारण आखिरी सांस ली।

इसे भी पढ़िए :  माली में सैन्य शिविर पर आतंकी हमला, 17 जवानों की मौत

1

अगले स्लाइड में पढ़ें – सम्मान के साथ सीजर की अंतिम विदाई, कमिश्नर ने कहा अपने हीरो को मिल करेंगे। अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी किया सीजर को सलाम

इसे भी पढ़िए :  व्हाट्स-अप पर बीफ को लेकर कमेंट करने पर मुस्लिम लड़के की मौत !
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse