बॉलिवुड के सबसे देसी सेलिब्रिटी से मिलिए, घर में पालते हैं 70 गाय

0
देसी सलिब्रिटी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बॉलिवुड में एक ऐसे देसी सलिब्रिटी है जो आज भी चकाचौंध की दुनिया से दूर घरेलू उत्पादो का सेवन करना ही बेहतर मानते है। ऐसे ही एक सलिब्रिटी पंजाब के पॉप सिंगर दलेर मेहंदी है जिन्हे काउ लवर कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि इनके घर पर एक, दो या दस नहीं बल्कि 70 गाय हैं। दलेर बताते हैं कि वह केवल अपनी गाय का ही दूध पीते हैं और इससे हर दम फिट और हेल्दी रहते हैं। दलेर मेहंदी से जुड़ी यह बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद उन्होंने बताई है।

इसे भी पढ़िए :  आर्म्‍स एक्‍ट मामले में आज फैसले का दिन, बहन अलवीरा और वकीलों के साथ जोधपुर पहुंचे सलमान खान

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आउटडोर शो के चलते उनका वेट बढ़कर 92 किलो हो गया था। बाहर का खाना खाने के साथ रेगुलर एक्सरसाइज के बावजूद उनका वजन कम नहीं हो रहा था। लेकिन अब दलेर मेहंदी ने बाहर का खाना बंद कर दिया है। वह बताते हैं कि वह अब केवल अपने घर के दूध से बनी दही, घी और मख्खन खाते हैं। अब दलेर मेहंदी का वजन घट कर 72 किलो हो गया है। दलेर खुद को यह रुटीन फॉलो करते ही हैं साथ ही अपने सभी दोस्तों को भी सलाह देते हैं कि वह भी एक्सरसाइज करें, परिवार के साथ वक्त बिताएं, खुश रहें तो हमेशा फिट रह सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  पेरिस में मल्लिका शेरावत पर हमला, लूटपाट की भी कोशिश

अगली स्लाइड में वीडियो देखें दलेर मेंहदी की बुलंद आवाज में फिल्म मिर्जिया टाइटल सॉन्ग।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse